जमीन का केवाला कैसे प्राप्त करें अगर खो गया हो – पूरी जानकारी हिंदी में देखे

अगर आपकी जमीन का केवाला (Sale Deed / Registry Document) खो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। भारत में जमीन से जुड़े दस्तावेज़ों को दोबारा प्राप्त करने के कानूनी और सरकारी तरीके मौजूद हैं। इस लेख में हम आपको जमीन का केवाला खो जाने पर उसे दोबारा प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से विस्तार से बताएंगे।

जमीन का केवाला क्या होता है?

जमीन का केवाला एक कानूनी दस्तावेज़ होता है, जिसे जमीन खरीदने के बाद रजिस्ट्री ऑफिस (Sub-Registrar Office) में पंजीकृत किया जाता है। यही दस्तावेज़ यह साबित करता है कि जमीन का असली मालिक कौन है।

जमीन का केवाला खो जाने पर क्या समस्या हो सकती है?

  • जमीन बेचने या खरीदने में दिक्कत
  • बैंक लोन लेने में परेशानी
  • कानूनी विवाद की संभावना
  • नामांतरण (Mutation) नहीं हो पाता

इसलिए केवाला का सुरक्षित होना बहुत जरूरी है।

महत्वपूर्ण सावधानियां

  • किसी दलाल के झांसे में न आएं
  • केवल सरकारी वेबसाइट या रजिस्ट्री ऑफिस से ही काम कराएं
  • Certified Copy को सुरक्षित रखें
  • डिजिटल कॉपी भी सेव रखें

जमीन का केवाला ऑनलाइन कैसे निकालें?

आजकल कई राज्यों में यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है। अगर आपकी जमीन का केवाला खो जाता है तो आप आसानी से इसे प्राप्त कर सकते हैं अगर आप बिहार के निवासी हैं तो नीचे ऑनलाइन जमीन का खोया हुआ केवाला कैसे प्राप्त करना है इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है अगर आपका केवाला खो गया है तो आपके पास कई सारे ऑप्शन होते हैं ऑनलाइन सर्च करके इसे आप प्राप्त कर सकते हैं अगर आपको ऑनलाइन प्राप्त करने में दिक्कत आ रही है तो अपने जिला के भूमि विभाग से संपर्क करके इसे प्राप्त कर सकते हैं

ऑनलाइन खोया हुआ केवाला प्राप्त कैसे करें? Jamin Ka Kewala

घर बैठे ऑनलाइन केवाला का Web Copy सर्च कर सकते हैं इसके लिए आपको नीचे डायरेक्ट लिंक दिया गया है वहां से आप देख सकते हैं

  • सबसे पहले इस https://bhumijankari.bihar.gov.in/ वेबसाइट पर चले जाना है
  • होम पेज पर जाने के बाद Web Copy क्लिक करें नेक्स्ट पेज खुलने के बाद
Jamin Kewala
  • जिस टाइम रजिस्ट्री ऑफिस में केवाला रजिस्टर हुआ था केवाला के ऊपर डिड नंबर रहता है वह सेलेक्ट करें वर्ष चुने और सर्च बटन पर क्लिक करें उसे वर्ष का क्या वाला वेव कॉफी पीडीएफ फाइल में डाउनलोड हो जाएगा
Search Kewala web Copy

अगर आपका केवाला खो गया है तो इसका नलाइन वेब कॉपी प्राप्त कर सकते हैं अगर आपको अपनी केवाला के बारे में कुछ भी नहीं जानकारी है तो पूरे वर्ष का या उसे मोजे का केवल देख सकते हैं इसके लिए नीचे लिंक दिया गया है इस पर क्लिक करें और महत्वपूर्ण जानकारी भरकर आप उसे वर्ष का उसे मौजे का या उसे ब्लॉक का पूरा केवाला देख सकते हैं

 Online Jamin Ka Kewala Prapt Karen

ऑनलाइन प्रक्रिया (राज्य अनुसार अलग हो सकती है):

  1. राज्य के Registration Department की वेबसाइट खोलें
  2. Certified Copy / Encumbrance / Deed Search विकल्प चुनें
  3. जानकारी भरें:
    • जिला
    • सब-रजिस्ट्रार ऑफिस
    • रजिस्ट्री वर्ष
    • केवाला नंबर या पार्टी नाम
  4. शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
  5. Certified Copy डाउनलोड करें या डाक से मंगवाएं

यह कॉपी कानूनी रूप से मान्य होती है।

जमीन का केवाला खोने से कैसे बचाएं?

  • स्कैन कॉपी Google Drive में रखें
  • लॉकर में सुरक्षित रखें
  • परिवार के एक सदस्य को जानकारी दें

Also, Check This

निष्कर्ष

अगर जमीन का केवाला खो गया है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। FIR, अखबार में सूचना और सब-रजिस्ट्रार ऑफिस से Certified Copy प्राप्त करके आप अपना दस्तावेज़ दोबारा हासिल कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह कानूनी और सुरक्षित है।

जमीन का क्या वाला कैसे प्राप्त करें ?

अगर जमीन का क्या वाला खो गया है तो घर बैठे ऑनलाइन वेव कॉफी देख सकते हैं

केवाला का वेव कॉफी सरकारी दस्तावेज के रूप में मान्य होगा?

हां क्या वाला को जाने पर वेव कॉफी प्राप्त किया हुआ के वाला मान्य होता है

Scroll to Top