जमीन का बटवारा कैसे करना है इसके बारे में बहुत ही आसान शब्दों में आपको जानकारी देने वाला हूं जमीन का बंटवारा तब किया जाता है जब एक जमीन को दो जगह में बांटा जाता है या इसी से अधिक अगर आपके जमीन दादा पर दादा भाई पत्नी या किसी और के नाम से है और वह जमीन बांटना चाहते हैं अपने नाम पर जमीन लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी सभी जानकारी बताएंगे
बटवारा दाखिल खारिज कैसे किया जाता है एवं इसमें कौन-कौन चाहिए एवं किन लोगों से मदद लेना होगा तो जानते है जमीन बंटवारा कैसे किया जाता है एवं अपने जमीन का बटवारा इस प्रकार से करें
जमीन का बटवारा कैसे करे ?
सबसे आसान और सुलभ तरीका जिसमें कोई विवाद भी नहीं हो जमीन बंटवारा की जानकारी बता रहा हूं यदि आपके जमीन आपके दादा या आपके पूर्वज के नाम से है और आप अपने भाई में बांटना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आप अपने रजिस्ट्री ऑफिस चले जाएं जहां पर जमीन का दाखिल खारिज रजिस्ट्री किया जाता है वहां पर चले जाना है वहां से ₹100 वाला स्टांप या ₹500 वाला स्टांप पेपर ले लेना है साथ में 8 से 10 व्हाइट पेपर जो रजिस्ट्री ऑफिस में मिलता है वह भी ले लें एवं किसी मुंशी को पकड़ कर उस पर जानकारी लिखवा लेना है यह स्टांप किस लिए लिया गया है

Land Transfer to New Owner
जमीन बांटने से पहले आप एक अमीन को रख ले जो जमीन की नापी करता है एवं आपके पास उस मौजे का भूमि नक्शा होना चाहिए नया नक्शा एवं पुराना नक्शा दोनों साथ में रख ले सभी प्लाटों को अच्छी तरह से नापी कर लें एवं प्लॉट वाइज खेसरा वाइज कुल क्षेत्रफल डिसमिल में लिख लें एवं सभी प्लॉट का चौहद्दी भी लिख लें
जितने भाई हैं आप एक सदा मजबूत पेपर ले ले कार्डबोर्ड जैसे वाला पेपर जितने भाई हैं उतना शेड्यूल बनाना पड़ेगा और प्रत्येक शेड्यूल में प्लॉट नंब,र खाता नंबर, जमाबंदी नंबर, चौहद्दी एवं प्लॉट का लोकेशन यह सब बना लें

Batwara Dakhil Kharij
सभी प्रकार का रो और कलम बना लें दाहिने साइड में कुछ जगह रहने दे सभी पार्टी को हस्ताक्षर करने के लिए रजिस्टार ऑफिस से एक मुंशी को ले आए अब आपके स्टैंप पर रजिस्टर ऑफिस से आए हुए मुंशी आपके परिवार में जितने लोग हैं बटवारा किन लोगों के बीच होना है एवं किस प्रकार का बंटवारा हो रहा है सभी जानकारी स्पष्ट रूप से लिख देंगे यह जानकारी स्टांप पेपर के साथ-साथ अन्य व्हाइट पेपर जो लाए हैं उसे पर लिखा जाएगा स्टांप पेपर पर लिखने से पहले बटवारा का एक रफ्फ पेज पर पहले शेड्यूल बना ले और उस पर से शुद्ध-शुद्ध बटवारा* पेपर पर उतारे बटवारा पेपर पर कोई ओवरराइटिंग नहीं होना चाहिए
| खाता | जमाबंदी | प्लाट न. | रकवा | चौहद्दी | जमींन का लोकेशन |
| xxx | xxx | xxx | xxx | xxx | xxx |
जब सभी जानकारी डॉक्यूमेंट में भर लेंगे तो सभी हिस्सेदार इस डॉक्यूमेंट के दाएं तरफ अपना अपना हस्ताक्षर एवं तिथि लिखेंगे उसके बाद इस डॉक्यूमेंट को अपने ब्लॉक राजस्व विभाग डाटा ऑपरेटर के पास संपर्क करके आपसी बटवारा हेतु ऑनलाइन आवेदन करें एवं इसका पावती अपने पास रख ले एवं साथ में सभी प्रकार के डाक्यूमेंट्स लगाकर जमा कर दें
सभी जानकारी चेक करने के बाद सभी हिस्सेदार के नाम पर जमीन आ जाएगा एक और बात ऑनलाइन दाखिल खारिज सिस्टम आ गया है दाखिल खारिज करने से पहले जिस भी जमीन का बंटवारा करना चाहते हैं वह सभी जमीन ऑनलाइन अपडेट रहना चाहिए तभी पूर्ण रूप से बटवारा दाखिल खारिज होगा

जमींन बटवारा बिहार नया सर्वे के अनुसार 2026
बिहार में नया सर्वे चल रहा है बिहार सरकार ने इसके अंतर्गत भी अब बटवारा के लिए आवेदन दे सकते हैं आवेदन का डायरेक्ट लिंक नीचे है पीडीएफ डाउनलोड कर ले एवं आवेदन फार्म में सभी जानकारी भर लें अब इसके साथ-साथ सभी प्रकार के कागजात को अटैच कर दें और आपके मौज में जिस दिन कैंप लगा हो उसे दिन वहां जाकर सभी दस्तावेज जमा कर दे
ऑपरेटर के द्वारा ऑनलाइन कर दिया जाएगा और आपको एक पार्वती मिल जाएगी कुछ समय बाद आपके मौज आपके गांव में भूमि सर्वे के लिए आएंगे और आपके कागजात देखकर आपकी भूमि को जिन लोगों ने आवेदन किया है उन लोगों के बंटवारे के अनुसार उनके नाम से खाता खोल दिया जाएगा