Farmer id Bihar आज ही बना लें, बिना फार्मर आईडी नहीं मिलेगी सरकारी योजनाओ का लाभ, ऐसे बनेगा देखे 2026

Farmer id Bihar केंद्र और राज्य सरकार लगातार किसानों से अपील कर रही हैं कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी (Farmer ID) बनवाना अनिवार्य है। इसके बावजूद बिहार में अभी भी लाखों किसानों ने यह जरूरी काम पूरा नहीं किया है बिहार में करीब 71 लाख किसान ऐसे हैं जिन्होंने अब तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। इसी वजह से राज्य सरकार ने पंचायत स्तर पर विशेष अभियान शुरू किया है।

Farmer id Bihar आप खुद भी बना सकते हैं अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जुड़ा है तो ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से फार्मर आईडी आसानी से बना सकते हैं अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर नहीं जुड़ा है तो नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होगा वहां बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के माध्यम से आपका Farmer id Bihar बन जाएगा नीचे आपको खुद से फार्मर आईडी बनाने का पूरा प्रोसेस दिया गया है

दाखिल खारिज रिजेक्ट हो जाने पर क्या करें? ऐसे होगा दोबारा दाखिल खारिज 2026

6 से 9 जनवरी तक पंचायतों में लगेगा विशेष कैंप

बिहार सरकार ने फार्मर आईडी बनवाने के लिए 6, 7, 8 और 9 जनवरी 2026 तक हर पंचायत में विशेष कैंप लगाने का फैसला किया है। इन कैंपों में किसान अपने जरूरी दस्तावेज लेकर जाकर फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं।

अगर किसान इन चार दिनों में भी फार्मर आईडी नहीं बनवाते हैं, तो फरवरी महीने में बड़ा नुकसान हो सकता है।

फरवरी में मिलनी है पीएम किसान की 22वीं किस्त

फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त (2000 रुपये) पात्र किसानों के खातों में आने वाली है।

  • बिहार में करीब 75 लाख किसान पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं
  • लेकिन अभी तक केवल 4 लाख के आसपास किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री कराई है

सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन किसानों के पास फार्मर आईडी नहीं होगी, उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा

फार्मर आईडी क्यों है जरूरी?

फार्मर आईडी एक यूनिक डिजिटल पहचान पत्र है, जिसके जरिए यह सुनिश्चित होता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ सही किसान तक पहुंचे। इसके फायदे इस प्रकार हैं:

  • पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ
  • पीएम फसल बीमा योजना में आसान एंट्री
  • कृषि विभाग की सभी राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं तक सीधी पहुंच
  • फर्जी दावों पर रोक
  • किसानों की एकीकृत डिजिटल पहचान

फार्मर आईडी बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसान के पास ये दस्तावेज होना जरूरी है:

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
  • जमीन से जुड़े दस्तावेज (खुद के नाम की ऑनलाइन जमाबंदी)
  • जमीन का रसीद

फार्मर आईडी कैसे बनवाएं?

बिहार सरकार द्वारा लगाए गए पंचायत स्तर के कैंपों में जाकर किसान आसानी से फार्मर आईडी बनवा सकते हैं:

  • सबसे पहले आप इस https://bhfr.agristack.gov.in/ वेबसाइट पर चले जाना है
  • यहां से आप आगे का प्रोसेस कर सकते हैं
  • नीचे हम CSC के द्वारा फार्मर आईडी कैसे बनाया जाएगा उसका प्रोसेस बता रहे हैं
Farmer id Bihar
  • न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें अब अपना आधार नंबर दर्ज करें दर्ज करने के बाद
on
  • आपके मोबाइल पर 6 अंकों का ओटीपी आएगा इस ओटीपी को स्क्रीन पर दिए गए बॉक्स में दर्ज करें
farmer id registration bihar
  • उसके बाद आपका ईद खुलकर सामने आएगा यहां पर अपना सभी डिटेल जैसे अपना मोबाइल नंबर ईमेल आईडी किसान का नाम जमीन से जुड़ी सभी जानकारी सही-सही ज्ञान ध्यान पूर्वक भरे
  • अब नीचे स्क्रॉल करने के बाद से जुड़ा जानकारी आपको भरना होगा
farmer id registration 2026
  • यहां पर अब आपको अपना डिटेल जैसे फॉर्म में दिखाई दे रहा है सही-सही बड़े डिटेल किसान का नाम आपका अपना लोकल ऐड्रेस

फार्म में जो भी चीज खुलकर दिखाई दे रहा है उसमें सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भर के नेक्स्ट करते जाना है आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा एक यूनिक आईडी जेनरेट होगा इस id के माध्यम से आप अपना स्टेटस भी देख सकते हैं स्टेटस देखने का लिंक नीचे दिया गया है

Farmer id Bihar Check Status

फार्मर आईडी बिहार के लिए आप रजिस्ट्रेशन कर दिए हैं तो आपका फार्मर आईडी जेनरेट हुआ है कि नहीं या रिजेक्ट हुआ है इसकी Status आप ऑनलाइन देख सकते हैं स्टेटस देखने के लिए आपके पास आधार कार्ड नंबर या एनरोलमेंट आईडी या फार्मर आईडी इनमें से कोई एक करना चाहिए देखने का लिंक नीचे है

Farmer id Bihar Check Status

Farmer id Bihar अगर आपको समझ में नहीं आ रहा है तो यहां संपर्क करें

  1. अपने सभी जरूरी दस्तावेज लेकर पंचायत कैंप में जाएं
  2. कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार या हल्का कर्मचारी से संपर्क करें
  3. फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल/एप पर बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन कराएं
  4. जमीन से संबंधित दावा दर्ज करें
  5. राजस्व विभाग द्वारा वेरिफिकेशन के बाद फार्मर आईडी जारी कर दी जाएगी

फार्मर आईडी से जुड़ी समस्या? यहां करें संपर्क

अगर फार्मर आईडी बनवाने में किसी भी तरह की दिक्कत आती है, तो किसान इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • कृषि विभाग हेल्पलाइन: 1800 180 1551
  • राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग: 1800 345 6215

निष्कर्ष

फार्मर आईडी अब सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं की चाबी बन चुकी है। अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि और अन्य कृषि योजनाओं का लाभ बिना रुकावट चाहते हैं, तो 6 से 9 जनवरी के बीच पंचायत कैंप में जाकर फार्मर रजिस्ट्री जरूर कराएं

⚠️ ध्यान रखें: बिना फार्मर आईडी के भविष्य में किसी भी सरकारी योजना का लाभ मिलना मुश्किल हो सकता है।

Scroll to Top