बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीन से जुड़ी अधिकांश सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब आम नागरिक को दाखिल-खारिज (Mutation), रसीद कटवाने (Land Tax) या जमीन के नक्शे के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।
नया एव पुराना खतियान अब ऑनलाइन देखें 2026

कैसे शुरू करें? (पंजीकरण प्रक्रिया)
- इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.biharbhumi.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- नागरिक लॉगिन (Citizen Login): वेबसाइट पर ‘नागरिक लॉगिन’ के विकल्प को चुनें।
- रजिस्ट्रेशन: अपनी जानकारी भरें और चालू मोबाइल नंबर का उपयोग करें।
- ओटीपी सत्यापन: आपके मोबाइल पर आए ओटीपी के जरिए अपना अकाउंट बना लें।
महत्वपूर्ण टिप: हमेशा अपना खुद का मोबाइल नंबर दें, ताकि जमीन से जुड़ी हर अपडेट सीधे आपके पास आए, न कि साइबर कैफे वाले के पास।
प्रमुख ऑनलाइन सेवाएं (Top 10 Services)
आप घर बैठे निम्नलिखित 10 सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं:
- ऑनलाइन दाखिल-खारिज (Online Mutation): नई जमीन खरीदने के बाद नाम चढ़वाने के लिए ऑनलाइन आवेदन।
- भू-लगान भुगतान (Land Tax): जमीन की बकाया रसीद का ऑनलाइन भुगतान और रसीद डाउनलोड करना।
- डिजिटल हस्ताक्षर युक्त दस्तावेज: डिजिटल साइन वाले भू-अभिलेख प्राप्त करना।
- ई-मापी (e-Mapi): जमीन की नापी के लिए अमीन के लिए ऑनलाइन आवेदन (60 दिनों के भीतर फीस जमा करना अनिवार्य)।
- एलपीसी (LPC) आवेदन: भूमि दखल कब्जा प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन।
- परिमार्जन प्लस: डिजिटल जमाबंदी में सुधार (नाम, खाता, खेसरा आदि) के लिए।
- राजस्व मानचित्र की होम डिलीवरी: जमीन का नक्शा ऑनलाइन बुक करें, जो डाक विभाग द्वारा आपके घर पहुँचाया जाएगा।
- भूमि उपयोग परिवर्तन: खेती की जमीन को व्यावसायिक या अन्य उपयोग में बदलने (Land Conversion) के लिए आवेदन।
- राजस्व न्यायालय (RCMS): जमीन संबंधी विवादों के लिए ऑनलाइन केस दर्ज करना और स्थिति देखना।
- एसएमएस अलर्ट सेवा: अपनी जमाबंदी से मोबाइल लिंक करें ताकि आपकी जमीन के साथ कोई छेड़छाड़ होने पर तुरंत मैसेज मिल जाए।
बिहार भूमि सर्वे: खतियान, केवाला और दाखिल-खारिज जैसे कठिन शब्दों का आसान मतलब (राजस्व डिक्शनरी)

जमीन की सुरक्षा और जानकारी (Checklist)
धोखाधड़ी से बचने और अपनी संपत्ति की स्थिति जानने के लिए इन विकल्पों का उपयोग करें:
- जमाबंदी देखें: अपनी जमीन का ब्यौरा 22 अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
- बंधक भूमि की जानकारी: जमीन पर बैंक लोन है या नहीं, यह अब ऑनलाइन चेक किया जा सकता है।
- आधार-मोबाइल सीडिंग: चेक करें कि आपकी जमाबंदी से आपका आधार और मोबाइल नंबर जुड़ा है या नहीं।
- केस स्टेटस: राजस्व न्यायालय में चल रहे केस की अगली तारीख और कॉज लिस्ट घर बैठे देखें।
शिकायत और सहायता
यदि आपको ऑनलाइन फॉर्म भरने में कोई समस्या आती है, तो पोर्टल पर ‘सहायता एवं प्रश्नोत्तर‘ का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा, किसी भी गड़बड़ी की शिकायत आप ‘जन शिकायत पोर्टल’ पर दर्ज करा सकते हैं। बिहार सरकार की इस पहल से न केवल बिचौलियों और दलालों का प्रभाव कम हुआ है, बल्कि आम जनता के समय और पैसे की भी बचत हो रही है। अब “अंचल कार्यालय खुद चलकर आपके घर आ गया है।