किसी भी जमीन का असली दस्तावेज उसका खतियान ही होता है खतियान से स्पष्ट हो जाता है यह जमीन पूर्वजों से किसके नाम था और जमीन किस प्रकार है वर्तमान समय में देखा जाए तो जमींदारों के पास जमीन तो है लेकिन उनके कागजात नहीं होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है अगर जमीन है तो कागजात रहना बहुत ही जरूरी है
कैसे आप अपनी जमीन का खतियान निकलेंगे इसकी पूरी स्टेप बाय स्टेप जानकारी एवं डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है

खतियान क्या है?
यह भूमि के मालिक के अधिकार और रिकॉर्ड को प्रमाणित करने वाला एक कानूनी दस्तावेज़ है, जिसे अंग्रेजी में Record of Right (ROR) कहते हैं। इसमें मालिक का नाम, पिता का नाम, पता, और भूमि के भूखंड (plot) का विवरण होता है। यह जमीन की खरीद-बिक्री और अन्य कानूनी मामलों के लिए आवश्यक होता है।
जमीन का खतियान कैसे निकाले?
बिहार सरकार सभी जमाबंदियों को डिजिटाइज़ कर रहा है इस वजह से आप बिना किसी कार्यालय गए कंप्यूटर से ऑनलाइन खतियान देख सकते हैं समस्या तब आता है जब कोई आदमी खुद से अपना खतियान नहीं निकल पाता है तो उनको लगता है यह गलत है लेकिन मैं आपको नीचे तरीका बताया हूं किस प्रकार से खतियान ऑनलाइन देखा जाता है और आप भी अपने जमीन का खतियान कैसे निकालेंगे
- ऑनलाइन जमीन का खतियान देखने के लिए बिहार सरकार के इस https://bhuabhilekh.bihar.gov.in/ वेबसाइट पर आ जाना है
- और यहां पर रजिस्ट्रेशन करके Login कर लेना है अब आगे बढ़ाने के बाद

- डॉक्युमेंट टाइप में खतियान सेलेक्ट करें उसके बाद
- अपना जिला लिस्ट में से चुने और
- आंचल का नाम भी सेलेक्ट करें उसके बाद अपने मौज सिलेक्ट करेंगे और थाना नंबर भी सेलेक्ट कर लेना है

- सर्च बटन पर क्लिक कर देना है आपके सामने फाइल खुलकर आएगा देखें बटन पर क्लिक कर देना है
- खतियान का पूरा pdf का लिस्ट दिखाई देगा अब इसी लिस्ट में से आपको आराम-आराम से अपना खतियान देखना है

| खतियान देखे ऑनलाइन | क्लिक करें यहाँ |
| होमपेज | यहाँ क्लीक करें |