बिहार सरकार ने भूमि सर्वेक्षण की अंतिम तिथि को दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है ताकि सर्वेक्षण कार्य को पूरा करने के लिए अधिक समय मिल सके और आम जनता को होने वाली असुविधा को कम किया जा सके। इस सर्वे के दौरान अधिकारी घर-घर जाकर लोगों से जानकारी ले रहे हैं, साथ ही नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि प्रक्रिया में देरी न हो। इसके अलावा, राज्य सरकार ने सर्वेक्षण की गति बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण रखने के लिए नई नियमावली भी लागू की है।
बिहार सरकार पूरे राज्य में जमीन का नया सर्वेक्षण (Naya Bhulekh Survey) कर रही है। इसमें हर गांव/शहर में जमीन की माप, मालिक का नाम, खाता-खेसरा, नक्शा सबको डिजिटल रूप से अपडेट किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य है—
- जमीन विवाद कम करना
- सही मालिक को सही रसीद/दस्तावेज देना
- नया Khatiyan (खतियान) और Naksा (नक्शा) जारी करना
नया सर्वे अपडेट (Bihar Naya Survey Update)
- समय सीमा बढ़ाई गई: पहले यह सर्वे जुलाई 2026 तक पूरा होना था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर दिसंबर 2026 कर दिया गया है।
- घर-घर सर्वे शुरू: सर्वे टीम, विशेष रूप से स्पेशल सर्वे अमीन, अब लोगों के घर जाकर उनकी जमीन से संबंधित जानकारी और दस्तावेज़ एकत्रित कर रहे हैं।
- दस्तावेजों पर जोर: लोगों से कहा जा रहा है कि वे अपने जमीन संबंधी सभी जरूरी कागजात तैयार रखें और समय पर जमा करें, ताकि सर्वे प्रक्रिया में कोई परेशानी न आए।
- भ्रष्टाचार रोकने के नए नियम: सरकार ने नए नियम लागू किए हैं, जिसका उद्देश्य सर्वे प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है।
- कब्जे पर विशेष ध्यान: नए आदेश के अनुसार, यदि जमीन पर 40 साल या उससे अधिक समय से कब्जा है, तो उसे सर्वे में ध्यान में रखा जाएगा।
हालांकि, कब्जे का प्रमाण देने के लिए जरूरी दस्तावेज होना फिर भी आवश्यक है।
Naya Survey Online Mukhya Point
- अपने दस्तावेज़ तैयार रखें: सर्वे टीम के आने से पहले अपनी जमीन से संबंधित सभी कागजात जैसे खतियान, जमीन का नक्शा, रसीद, रजिस्ट्रेशन पेपर आदि तैयार रखें।
- सर्वे टीम के साथ सहयोग करें: जब सर्वेक्षक (Surveyor) आपके घर या जमीन पर आएँ, तो उन्हें सही और पूरी जानकारी दें और ज़रूरी कागजात दिखाएँ।
- स्थानीय स्तर पर सहायता लें: यदि सर्वे के दौरान कोई समस्या आती है, तो अपने ब्लॉक, पंचायत या मौज़ा स्तर के अधिकारी से संपर्क करें। वे आपकी सहायता करेंगे।
बिहार नया जमीन सर्वे ऑनलाइन कैसे करें ?
बिहार जमीन सर्वे ऑनलाइन करने के लिए नीचे सभी जानकारी दिया गया है इसे आप फॉलो करें और अपने जमीन को सर्वे के लिए ऑनलाइन करें ताकि आपके जमीन पर अधिकारी जाकर उसे सर्व करें
- इसके लिए आपको इस https://dlrs.bihar.gov.in/ वेबसाइट पर चले जाना है यहां पर जाने के बाद इमेज में जो दिखाया गया है इस पर क्लिक कर देना है

- उसके बाद नया फार्म खुलेगा यहां पर आपको अपना जिला सेलेक्ट कर लेना है

- अब उसके बाद रैयत द्वारा स्वमित्वा धारित भूमि की स्व घोषणा हेतु प्रपत्र पर क्लिक करें =

- उसके बाद जिला सेलेक्ट करें

- रैयत फॉर्म में सभी जानकारी सहि सहि भरें जैसे- जमींदार का नाम, राज्य, जिला , मोबाइल नंबर आधार नंबर,ईमेल आईडीई मोबाइल नंबर Verify के लिए दिए गए मोबाइल पर OTP प्राप्त होगा उसे डाल कर


- आपका ओटीपी वेरीफाई हो जाने के बाद नीचे फॉर्म खुलेगा फॉर्म में निम्नलिखित जानकारी को भरे जिला, ब्लाक, मौजा, शिविर

- उसके बाद अपना खाता नंबर खेसरा नंबर जमीदार का नाम भरकर एड बटन पर क्लिक करें जितने भी खाता है और प्लॉट नंबर है उतना बारी-बारी से भरकर Add बटन पर क्लिक करते रहें

- उसके बाद जहां से या खाता प्लॉट नंबर दर्ज कर रहे हैं उसे डॉक्यूमेंट का एक साथ जिसमें सभी खाता प्लॉट नंबर दर्ज हो 3MB तक पीडीएफ फाइल बनाकर अपलोड करें उसके बाद सभी चीज एक बार अच्छी तरीके से देख लेना है और SAVE बटन पर क्लिक कर देना है
- उसके बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा जिससे आप उसे रेफरेंस नंबर से भविष्य में अपने आवेदन का स्टेटस देख सकते
नया सर्वे ऑनलाइन रिफरेंस नंबर से स्टेटस कैसे देखें?
नया सर्वे के लिए जो ऑनलाइन किए हैं ऑनलाइन पूर्ण रूप से सबमिट होने के बाद एक रेफरेंस नंबर प्राप्त होगा उसे रेफरेंस नंबर को आप यहां दर्ज करके स्टेटस देख सकते हैं आप ऑनलाइन करते समय कौन-कौन और कौन-कौन Plot No. भरे थे इसके लिए आपको सबसे पहले अपना जिला सेलेक्ट करें उसके बाद नीचे रेफरेंस नंबर इंटर करें और सर्च बटन पर क्लिक करें

