आज ही कर लें ऑनलाइन: जमीन का मापी करने तभी आएगा जब सर्वे के लिए ऑनलाइन होगा

बिहार में चल रहे विशेष जमीन सर्वे (Land Survey) को लेकर यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी है। अब आपको अपने जमीन का ब्यौरा देने के लिए कचहरी या कैंप के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, आप घर बैठे Directorate of Land Records and Survey (DLRS) की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

bihar bhumi sarve online form

Khatiyan Bihar नया एव पुराना खतियान अब ऑनलाइन देखें 2026

जमीन सर्वे ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें

सबसे पहले बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in पर जाएं। यहाँ आपको “रैयत द्वारा स्व-घोषणा” का विकल्प मिलेगा।

bihar bhumi sarve online form
  • यहां पर अपना जिला सेलेक्ट करें
bihar bhumi sarve online form
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करें।
bihar bhumi sarve online form
  • ‘Verify Mobile’ पर क्लिक करें। आपके फोन पर 4 अंकों का OTP आएगा, उसे भरकर सबमिट करें।
  • जमीन का विवरण (Details) भरें
bihar bhumi sarve online form

लॉगिन होने के बाद आपको अपनी जमीन की जानकारी देनी होगी:

  • जिला, सर्कल और मौजा का चुनाव करें।
  • खाता नंबर, खेसरा नंबर और जमीन धारक (Holder Name) का नाम लिखें।
  • अगर एक से ज्यादा प्लॉट हैं, तो ‘Add More Details’ बटन का उपयोग करके सभी को जोड़ें।
  • नोट: यदि आपकी जमीन अलग-अलग जिलों में है, तो आपको हर जिले के लिए अलग से फॉर्म भरना होगा।

जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

सर्वे के लिए सबसे महत्वपूर्ण दो दस्तावेज हैं (प्रपत्र 2 और वंशावली) , जिन्हें आपको PDF बनाकर अपलोड करना है

  • प्रपत्र 2 (स्व-घोषणा): इसमें जमीन की पूरी जानकारी भरी जाती है।
  • प्रपत्र 3 (वंशावली): अगर जमीन दादा-परदादा के नाम पर है, तो वंशावली देना अनिवार्य है। (रजिस्ट्री वाली जमीन के लिए सिर्फ प्रपत्र 2 काफी है)।
  • फाइल साइज: सभी दस्तावेजों को स्कैन करके एक ही PDF फाइल बना लें, जिसका साइज 3 MB से कम होना चाहिए।

दस्तावेज अपलोड करने के बाद ‘Save’ पर क्लिक करें। आपको एक Application ID (रिफ्रेंस नंबर) मिलेगा। इसे नोट करके रख लें, ताकि भविष्य में आप अपने आवेदन की स्थिति (Status) ट्रैक कर सकें।

bihar bhumi sarve online form

अपने गांव/पंचायत में सर्वे की स्थिति कैसे देखें?

वेबसाइट पर “अपने ग्राम/शहर में विशेष सर्वेक्षण की स्थिति देखें” पर क्लिक करके आप जान सकते हैं कि आपके गांव में सर्वे का काम कहाँ तक पहुँचा है। वहां आपको अपने क्षेत्र के अमीन, कानूनगो और शिविर प्रभारी का नाम और मोबाइल नंबर भी मिल जाएगा, जिनसे आप जरूरत पड़ने पर मदद ले सकते हैं।

bihar bhumi sarve status
Scroll to Top